Aam Adami Party statement verdict Haryana JBT scam

Aam Adami Party statement on the verdict in Haryana JBT scam 

हरियाणा के जे बी टी भर्ती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे और अफसरों सहित तमाम भ्रष्टाचारियो को सख्त सजा सुनाये जाने का आम आदमी पार्टी स्वागत करती है। यह पहली बार हुआ है की सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी भर्ती के मामले में अपनों को रेवड़ियाँ बाँट कर राजनीति चमकाने के मामले में बड़ी मछलियाँ पकड़ में आई है। aam aadmi party
 अध्यापकों की भर्ती मामले में नियम कायदों को ठेंगा दिखाते हुए अपने चहेतों को नौकरी देने के लिए चयनित उमीदवारों की लिस्ट बदल कर बेशर्मी और भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान कायम किया गया था। इस मामले में सख्त सजा सुना कर अदालत ने एक अच्छी मिसाल कायम की है। मगर इस एक मामले से राजनीतिक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। aam aadmi party
गौरतलब है की ऐसे साफ़ मामले में भी फैसला होते-होते 13 साल लग गए। अब भी हमारी न्याय व्यवस्था में यह केस और लटकेगा और संभव है की कोई स्थगन आदेश लेकर चौटाला परिवार फिर राजनीती में कूद पड़े। अगर यह केस हरियाणा के बाहर ट्रान्सफर न होता, तो शायद ही इतना सख्त फैसला हो पाता। अगर चौटाला की पार्टी सत्ता में बनी रहती, या फिर उनपर केंद्र सरकार की मेहरबानी होती तो शायद ही सी बी आई इस मामले में स्वतंत्र जांच करती। इसलिए इस फैसले से आम आदमी को यह भरोसा नहीं होगा कि सत्ताधारी लोग कानून से परे नहीं हैं। आम आदमी पार्टी इस निर्णय को प्रस्थान बिंदु बनाकर राजनेताओं के भष्टाचार के खिलाफ बुनियादी सुधारों की मांग करती है। aam aadmi party
 हम मांग करते है की सत्ता के ऊँचे पदों पर बैठे लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई फ़ास्ट ट्रक अदालतों से करवाई जाये। इस मामले को सिर्फ विरोधी दल से बदले की तरह न देखा जाये इसलिए यह जरूरी है की हरियाणा की वर्तमान कोंग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी स्वतंत्र जांच के बाद ऐसे मुकदमे चलें। हूडा सरकार दुवारा की गई करीब 1900 पी टी आई अध्यापकों की नियुक्तियों को भी हाईकोर्ट ने हाल ही में निरस्त किया था। उस मामले के लिए उत्तरदायी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाना अभी बाकि है। aam aadmi party
 भूमि अधिग्रहण के मामलों में भी इस सरकार की कारगुजारियो पर अदालत की टिप्पणियाँ सब जानते ही हैं। हमारी मान्यता है कि एक प्रभावी लोकपाल और सी बी आई को सरकार के चंगुल से मुक्त किये बिना भ्रष्टाचार से मुकाबला संभव नहीं है। हरियाणा में अपनों को नौकरियां देने के लिए योग्य उम्मीदवारों को अनदेखा करने की इस राजनैतिक संस्कृति को सभी बड़ी पार्टियों ने पाला-पोसा है। आम आदमी पार्टी इस राजनीती और सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और इसके खिलाफ संघर्ष में आम आदमी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलने का संकल्प लेती है। aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi partyaam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party aam aadmi party

No comments: